logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज्य के हित हेतु मिलाया भाजपा से हाथ, महायुति में भी जाएंगे तो भी रहेगा सबका ध्यान: प्रफुल पटेल


नागपुर: एनसीपी के अजित पवार गुट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद प्रफुल्ल पटेल ने इंडि अलायंस के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा गठित भारत अघाड़ी की मुंबई बैठक में यह संकल्प लिया गया कि 'जहां भी संभव होगा हम एक मोर्चा बनकर लड़ेंगे.' हालाँकि, उन्हें कई राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ना होगा। भारत अघाड़ी पूरी तरह से बिखर चुकी है. पटेल ने कहा, “वो जुड़ेंगे नहीं तो जीतेंगे कैसे, लेकिन ये तो फेविकोल से भी नहीं जुड़ने वाले।”

अजित पवार गुट ने शनिवार को नागपुर के देशपांडे हॉल में संकल्प मेलावा का आयोजन किया था. इस बैठक में प्रफुल्ल पटेल के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, नाना पंचबुद्धे और अन्य मौजूद थे. इस समय प्रफुल्ल पटेल ने विरोधियों पर खूब हमला बोला.

उन्होंने कहा, हम पटना में इंडिया अलायंस की पहली बैठक में थे. यह आओ, बैठो, खाओ और जाओ की बैठक थी. उसी समय, हमें एहसास हुआ कि यह मेल नहीं खाएगा.

भाजपा से क्यों मिलाया हाथ?

उन्होंने कहा कि आप लोगों के मन में यह सवाल होगा कि एक पार्टी होते हुए हम दो हिस्सों में बटे क्यों हैं? यह मेरी जवाबदारी है कि इस सवाल का मैं आपको जवाब देता हूं. पटेल ने बताया 2019 में हमने कांग्रेस से गठबंधन किया तब राष्ट्रवादी के 54 विधायक और कांग्रेस के 44 लेकिन जितना समर्थन हमें चाहिए था वह मिला नहीं। इसके बाद राष्ट्रपति शासन तक लगने की बात थी उसी समय हमने राज्य के हित के लिए शिवसेना से हाथ मिलाने का निर्णय लिया।

जब हमने शिवसेना से हाथ मिलाया कि शिवसेना के 56 लोग जीते हैं और हमारे 54 लोग. तब हमने शिवसेना से कहा कि हमें ढाई साल की सरकार चाहिए। पहले शिवसेना लेले फिर हम. इसका हमें कोई उत्तर नहीं मिला। कोई चर्चा नहीं हुई. तो जब शिवसेना ने भाजपा पर यह आरोप लगाया कि भाजपा ने वादा किया और तोड़ दिया तोह उन्होंने हमारे साथ क्या किया?

2004 में कांग्रेस ने 69 सीटें और एनसीपी ने 71 सीटें जीती थीं. हालाँकि, मुख्यमंत्री पद कांग्रेस को दिया गया। पिछले चुनाव में 56 विधायकों वाली शिवसेना पहले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद 54 विधायकों वाली एनसीपी को अगले ढाई साल के लिए दे सकती थी, पर वह नहीं हुआ। NCP को दो बार मिला मुख्यमंत्री पद का मौका, लेकिन वह हार गई.

उन्होंने कहा कि जब हम राज्य के हित के लिए शिवसेना से हाथ मिला सकते हैं तो भाजपा से क्यों नहीं मिला सकते।