logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

काटोल विधानसभा सीट पर उथलपुथल, चरण सिंह ठाकुर को उम्मदीवारी की चर्चा, देशमुख ने मुंबई के लिए लगाई दौड़


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर जिले की पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं बाकी अन्य सीटों पर उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। इसी बीच काटोल विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा उम्मीदवार तय करने की चर्चा उड़ी। जिसके अनुसार, भाजपा ने वरिष्ठ नेता चरण सिंह ठाकुर को यहां से टिकट दे सकती है। खबर आते ही पार्टी में नाराजगी के सुर दिखाई देने लगे। पूर्व विधायक आशीष देशमुख पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने मुंबई की ओर दौड़ पड़े।

आशीष देशमुख काटोल से विधायक रह चुके हैं। 2014 में उन्होंने अपने चाचा और मंत्री अनिल देशमुख को हराया था। हालांकि, बाद में वह भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। 2019 के चुनाव में भाजपा ने यहां से चरण सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा। अनिल देशमुख ने उन्हें 20 हजार वोटों की मार्जिन से हराया। 

दोनों नेताओं में चल रही रस्साकाशी

लोकसभा चुनाव के पहले देशमुख एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए। वहीं विधानसभा चुनाव के लिए दोनो नेताओं में जोरदार रस्साकसी चल रही है। पिछले दिनों दोनो का एक वीडियो सामने आया, जहां दोनों ने एक मच से एक दूसरे का समर्थन करने की मांग की। देशमुख को संबोधित करते हुए ठाकुर ने आगामी चुनाव में उन्हें समर्थन करने की मांग की तो जवाब में ठाकुर ने उम्र का हवाला देकर अगली पीढ़ी को बढ़ने का आवाहन किया। दोनों का यह विडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।