logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कितने पढ़े-लिखे हैं चंद्रशेखर बावनकुले और नाना पटोले, कितनी है संपत्ति; हलफनामे में आया सामने


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आखिरी दिन अपना नामांकन दाखिल किया। पटोले ने जहां साकोली से पर्चा भरा, वहीं बावनकुले कामठी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। दोनों नेताओं के नामांकन के बाद उनके द्वारा दाखिल किया हलफनामा सामने आ गया है। दोनों नेताओं की शिक्षा, संपत्ति सहित पूरा ब्यौरा आयोग के सामने प्रस्तुत कर दिया है। 

महाराष्ट्र में इस बार का विधानसभा चुनाव काफी रोचक है।  यहां सभी प्रमुख दल तो चुनाव में उतरे ही है , लेकिन मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास आघाडी गठबधन में है।  लेकिन अगर बात विदर्भ प्रान्त की की जाए तो यहां भले ही उम्मीदवार दोनों गढ़बंधन के अनुसार उतरे है , लेकिन मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है।  इसलिए तो भाजपा और कांग्रेस एक - दूसरे पर लगातार हमला बोल रहे है।  जबकि विदर्भ की अधिकांश सीटों पर भी भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है।  

इस बार चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी पूर्वी विदर्भ से ही अपनी किस्मत आजमा रहे है।  और दोनों ही नेताओं ने मंगलवार को नामांकन भरने के आखिरी दिन औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया।  इस दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अपना नामांकन दाखिल करते हुए अपने हलफनामे में पूरा ब्यौरा दिया है।  जिसके अनुसार साकोली सीट से उतरे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले की कुल सम्पति २ करोड़ २८ लाख है।  

ऐसे नागपुर जिले के कामठी सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की सम्पति ४५ करोड़ है। लेकिन अगर दोनों नेताओं की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो दोनों ही नेता मात्र १२वीं  पास है, दोनों ने ग्रेजुएशन में एडमिशन तो लिया था, लेकिन किसी कारणों से बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।  

ऐसे अगर आपराधिक मामलों की बात करे तो, नाना पटोले के खिलाफ मुंबई और नागपुर के पुलिस ठाणे में कई मामले दर्ज है। जबकि चंद्रशेखर बावनकुले पर नागपुर शहर और जिले के ही कई अलग-अलग थाने में मामले दर्ज है।