logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek से कृपाल तुमाने या राजू पारवे, महायुति में शूरू हुआ सर्वे


नागपुर: रामटेक लोकसभा सीट को लेकर महायुति में अभी तक कुछ फिक्स नही हो पाया है। वहीं महाविकास आघाड़ी से पूर्व मंत्री नितिन राऊत के नाम पर मुहर लगने की जानकारी सूत्रों ने दी। इस ख़बर खबर के बाद शिवसेना ने भी उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। सूत्रों के अनुसार, शिवसेना ने अगामी चुनाव में मौजूदा सांसद कृपाल तुमाने को टिकट दिया जाए या उनकी जगह उमरेड विधायक राजू पारवे को मैदान में उतारा जाए इसको को लेकर सर्वे का काम शुरु कर दिया है। 

ज्ञात हो कि, 2014से लागतार कृपाल तुमाने शिवसेना की टिकट पर युति उम्मीदवार के नाते चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि, 2024 में परिस्थिति पुरी तरह बदली हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस की तरफ से नितिन राऊत के उतरने की जानकारी सामने आने के बाद महायुति ने भी यहां से तगड़ा उम्मीदवार उतारने का फैसल किया है। इसी के तहत गठबंधन ने यहां से मौजूदा सांसद को टिकट दिया जाए या नए चेहरे को उतारा जाए इसको लेकर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से उनके विचार जानने का काम शुरु किया है।