logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मराठा को आरक्षण देने पर कुनबी समाज हुआ आक्रामक, रविवार से संविधान चौक पर प्रदर्शन


नागपुर: मराठाओं को कुनबी का जाती प्रमाणपत्र देने का ऐलान राज्य सरकार ने किया है। शिंदे सरकार के इस ऐलान पर कुनबी समाज आक्रामक हो गया है। समाज ने सरकार को निर्णय विरोध में रविवार से संविधान चौक पर आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। सरकार के निर्णाय को लेकर कुनबी समाज द्वारा बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक यह निर्णय लिया गया है। 

ज्ञात हो कि, मराठा समाज लगातार खुद को ओबीसी के तहत आरक्षण देने की मांग कर रहा है। मराठा समाज के इस मांग पर पिछले दिनों मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठवाड़ा के रहने वाले मराठाओं को कुनबी के तहत आरक्षण देने का फैसला किया। सरकार के इस फैसले से कुनबी समाज में रोष का माहौल है। इसी के मद्देनजर कुनबी ओबीसी समाज की आज बैठक हुई। 

बैठक में सभी ने मराठा समाज को कुनबी का प्रमाणपत्र देने का विरोध किया। इसी के साथ रविवार सुबह 11 बजे से संविधान चौक पर सरकार के आदेश के खिलाफ आंदोलन पर बैठने का तय किया। कुनबी ओबीसी समाज कृति समिति के बैनर तले यह बैठक हुई। इस बैठक में अनिल देशमुख, सुधाकर कोहले, बबनराव तायवाड़े, बंटी कुकड़े, दुनेश्वर पेठे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

ओबीसी समाज पर अन्याय किए मराठा को दें आरक्षण 

बैठक के बाद बोलते हुए पूर्व मंत्री ने देशमुख ने कहा, “सर्वपक्षीय कुनबी समाज ने किसी भी तरह से कुनबी समाज पर अन्याय किए बिना मराठा को आरक्षण  देने पर सभी ने सहमति दिखाई है। केंद्र सरकार लोकसभा में बिल लाकर आरक्षण दें ऐसी मांग भी की गई है।” इसी के साथ देशमुख ने यह भी कहा कि, अगर ओबीसी समाज के आरक्षण में कोई छेड़छाड़ होती है तो हम सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।"

निकालेंगे महा रैली और करेंगे घेराव

सरकार के निर्णय पर राज्य भर के कुनबी समाज विरोध कर रहा है। किसी भी तरह से मराठाओं को कुनबी प्रमाणपत्र नहीं दिया जाना चाहिए। अगर सरकर ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसी के साथ पांच-10 लाख लोगों की महा रैली निकालकर सरकार का घेराव करेंगे।"