logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Laadli Bahna Yojana: राज्य सरकार ने एक करोड़ खाते में भेजा एक लाख, पर 15 लाख खातों में नहीं पहुंचा पैसा


नागपुर: राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना' की आवेदन प्रक्रिया जारी है।  इसके बाद तीन पालियों में योग्य आवेदनों की जांच की जा रही है।  साथ ही पात्र आवेदनों के बैंक खातों का तकनीकी सत्यापन भी किया गया।  महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश की एक करोड़ पात्र महिला खाताधारकों के खाते में 1 रुपये भेजकर टेक्नीकल जाँच की। 

लेकिन एक करोड़ लाभार्थियों में से करीब 15 से 16 लाख महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचा.  अब उन खातों में पैसा क्यों नहीं आया?  इसकी जांच कर गलतियां सुधारी जाएंगी।  इस बीच, बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में पात्र महिलाओं को लड़की बहिन योजना की पहली दो किस्तें 17 अगस्त को देने का निर्णय लिया गया।

महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से कराए गए तकनीकी निरीक्षण के दौरान कई महिलाओं के खाते में एक भी रुपया नहीं था। क्या उन महिलाओं ने आवेदन में गलत बैंक खाता दिया था? उसका बैंक खाता बंद तो नहीं हुआ? खाता नंबर छूट गया? क्या आवेदन दो बार किया गया था? या फिर इसके पीछे और क्या कारण हैं, इसे तलाश कर सही किया जा रहा है. महिला एवं बाल कल्याण विभाग ऐसे खाताधारकों से संपर्क कर रहा है। इन त्रुटियों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।