logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लाड़ली बहना इवेंट समाप्त हो गया हो तो किसानों पर दें ध्यान, बाढ़ को लेकर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर तंज


नागपुर: पश्चिम विदर्भ (Western Vidarbha) सहित राज्य के अन्य भागों में जोरदार बारिश शुरू है। लागातर हो रही मूसलाधार बारिश (Rain) के कारण बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। नदी-नालों में उफान आया हुआ है। जिसके कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में बाढ़ जैसे स्थिति को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने सरकार से तत्काल नुकसान का पंचनामा करने और प्रभावितों को सहायत देने की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने लाड़ली बहना योजना (Laadki Bahin Yojana) को लेकर महायुति सरकार (Mahayuti Government) पर हमला भी बोला। 

मंगलवार को नागपुर स्थिति अपने  आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने राज्य में लगातर हो रही बारिश और उसके बाद निर्माण हुई स्थिति पर चिंता जताई। वडेट्टीवार ने कहा कि, "छह जिलों में बाढ़ से स्थिति बिगड़ी है। लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है। हमने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से जल्द से जल्द पंचनामा कर सहायता देने की मांग की है।" वहीं पहले हुए पंचनामा और उनके पैसे को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "इसके पहले भी कई जगहों पर पंचनामे में हुए लेकिन उन्हें अभी तक पैसे नहीं मिले हैं। क्या सरकार मरने के बाद पैसे देगी ऐसा सवाल भी पूंछा?

लाड़ली बहना योजना को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि,सरकार लाड़ली बहना योजना के इवेंट में बीजी है। अगर सरकार का यह इवेंट समाप्त हो गया हो तो वह किसानों पर ध्यान दें।" कृषि मंत्री धनजय मूंदे के भाषण पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "मैंने कृषि मंत्री का भाषण सुना। वह ये भगवान वह भगवान कर रहे हैं। लेकिन देने के लिए क्या है आप के पास?

उन्होंने आगे कहा, "सरकार के पास पैसा नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि यदि आप किसानों को मूर्ख बनाते हैं, तो वे बन जाएंगे। यदि आप मुंबई में 10 लाख करोड़ रुपये की भूमि बेचकर आप ने खा लिया, तो आप किसान के लिए 10, 20 हजार करोड़ भूमि बेच सकते हैं।" इसी के साथ वडेट्टीवार ने 15 दिनों के अंदर राज्य सरकार से किसानों की सहायता करने की मांग की। 

यह भी पढ़ें: