logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नामांकन के आखिरी 48 घंटे, जिले की छह सीटों अभी भी भाजपा ढूढ़ नहीं पाई उम्मीदवार


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने कोटे की 121 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। पहली सूची ने 99 सीट और दूसरी सूची में 22 प्रत्यशियों के नाम का ऐलान किया है। नागपुर जिले की 12 सीटों मेसे पांच सीटों पर भाजपा ने प्रत्यशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं अभी भी छह सीटों पर उम्मीदवारों की खोज की जा रही है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 29 नवंबर है, लेकिन अभी तक भाजपा उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। 

नागपुर जिले को भाजपा का गढ़ माना जाता है, वहीं संघ का मुख्यालय भी नागपुर में हैं। इसी के साथ वर्तमान में महाराष्ट्र भाजपा का सञ्चालन भी नागपुर से ही हो रहा है। राज्य में पार्टी के सबसे बड़े नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यही से हैं, वहीं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी नागपुर से आतें हैं। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संतरानगरी से संसद है। पार्टी के तीन बड़े कद्दावर नेता यही से होने के बावजूद अभी तक भाजपा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। 

महायुति में अभी तक सीटों का बटवारा नहीं हुआ है, लेकिन जो तय हुआ है उसके अनुसार, जिसका जहाँ विधायक वह वहां चुनाव लड़ेगा। इसी तर्ज पर गठबंधन की सभी पार्टियां उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रही है। भाजपा ने नागपुर जिले की पांच सीट दक्षिण-पश्चिम नागपुर, पूर्व, दक्षिण नागपुर सहित कामठी और हिंगना सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें फडणवीस और बावनकुले की सीट भी शामिल है। वहीं शिवसेना ने रामटेक सीट पर आशीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। 

भाजपा की तरफ से अभी तक पश्चिम नागपुर, मध्य नागपुर, काटोल, उमरेड, सावनेर और उत्तर नागपुर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार का नाम तय नहीं कर पाई है।