logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र में भी बनेगा लव जिहाद और धर्मान्तरण पर कानून, फडणवीस सरकार ने सात सदस्यीय समिति का किया ऐलान


नागपुर: महाराष्ट्र की नवनिर्वाचित देवेंद्र फडणवीस सरकार ने लव जिहाद कानून के लिए कमेटी का ऐलान कर दिया है। सात सदस्यीय समिति का प्रमुख महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी संजय वर्मा होंगे। इसी के साथ महिला और बाल, अल्पसंख्यक, कानून और न्याय सहित सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग के सचिवों को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

ज्ञात हो कि, देश में पिछले कुछ सालो में लव जिहाद एक बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। जहां अपराधी अपनी असली पहचान छुपकर अन्य धर्म की युवतियों को पहले प्यार के जाल में फंसते हैं और फिर उनका जबरन धर्म परिवर्तन करते है। भाजपा लव जिहाद को लेकर आक्रामक रही है। वह लगातार इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग करती आई है। भाजपा के अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार ने इसके खिलाफ कानून बना चुकी है। महाराष्ट्र में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसको देखते इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग पीछे कुछ सालों से की जा रही थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस पर कानून बनाने की बात कही थी। 

उसी के तहत, शुक्रवार को कानून के लिए दिशा-निर्देश बनाने के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी संजय वर्मा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं समिति में महिला एवं बाल कल्याण, अल्पसंख्यक मामले, कानून एवं न्यायपालिका, सामाजिक न्याय, विशेष सहायता और गृह जैसे प्रमुख विभागों के सचिव सदस्य होंगे। 

जारी अधिसूचना के अनुसार, कमेटी राज्य की मौजूदा स्थिति का आकलन करेगी और जबरन धर्मांतरण सहित लव जिहाद के मामलों का निपटारा किस तरह किया जाए इसको लेकर सुझाव देगी। साथ ही समिति अन्य राज्यों में लागू कानूनों का अध्ययन भी करेगी। अधिसूचना के अनुसार, राज्य में ऐसे मामलो पर किस तरह रोक लगाई जाये इसको लेकर क़ानूनी सलाह भी देगी।