logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधानमंडल विस्तार: नए सिरे से होगा बिल्डिंग का मूल्यांकन, सभापति ने रिपोर्ट तैयार कर हाई लेवल कमिटी को भेजने का दिया निर्देश


नागपुर: विधानपरिषद सभापति राम शिंदे (Ram Shinde) ने नागपुर (Nagpur) में विधानभवन परिसर के विस्तारीकरण (Vidhan Sabha Complex Expansion) कामों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियो के साथ एक बैठक की। जिसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि, "आने वाले समय में सदस्यों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए नागपुर स्थित विधानभावन परिसर में न केवल सुविधाओं को बढ़ाया जाये बल्कि सदस्यों के बैठने के लिए उपयुक्त व्यवस्था बन सके इसलिए अधिकारियो को निर्देश दिए गए है।"

विधान परिषद के सभापति ने बताया की बैठक के दौरान 14 विषयों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है. इसमें प्रमुख चर्चा विधान भवन परिसर के विस्तारीकरण को लेकर की गयी है। जिस तरह देश में नया संसद भवन तैयार हुआ है उसी गति से नागपुर में विधान भवन परिसर के विस्तारीकरण के काम को तेज गति से किये जाने का निर्देश उनके द्वारा सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग को दिया गया है। डीलिमिटेशन के बाद विधानभवन में सदस्यों की संख्या बढ़ेगी,सदस्यों के बैठने के लिए उपयुक्त व्यवस्था समय से तैयार किये जाने की जिम्मेदारी तय की गयी है। 

मेंटेनेंस का खर्च कम करने का दिया निर्देश

शिंदे ने बताया क़ी, "नागपुर में होने वाले शीतकालीन अधिवेशन के दौरान सैकड़ो करोड़ रूपए खर्च कर महज कुछ दिनों के लिए व्यवस्था तैयार की जाती है लेकिन इसमें बदलाव किये जाने की जरुरत है इसलिए उन्होंने ऐसा नियोजन किये जाने का भी निर्देश दिया है जिससे की मेंटेनेंस का खर्च कम हो और संसाधनों का वर्ष भर इस्तेमाल हो।" सभापति ने बताया कि, "विस्तारीकरण के लिए विधानभवन परिसर के पास स्थित वन विभाग की जगह के हस्तांतरण किये जाने का भी प्रयास किया जायेगा।"

एन कुमार होटल्स की अधूरी बिल्डिंग का होगा अधिग्रहण

नागपुर स्थित विधान भवन के ठीक सामने स्थित मेसर्स एन कुमार होटल्स की अधूरी पड़ी ईमारत के अधिग्रहण के लिए भी सभापति द्वारा निर्देश दिए गए। सभापति ने बताया कि, "अधिग्रहण के लिए कई प्रयास किये गए जो अधूरे रहे है, लेकिन अब ईमारत के मालिक से फिर एक बार संपर्क कर नए सिरे से संपत्ति का मूल्यांकन कर प्रस्ताव और रिपोर्ट हाई लेवल कमेटी के पास भेजने का निर्देश भी उनके द्वारा दिया गया है।"