logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Loksabha Election 2024: आज जारी होंगी तारीखे, सात चरणों में हो सकता है चुनाव


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शनिवार को होने वाला है। दोपहर डेढ़ बजे केंद्रीय चुनाव आयोग ने पत्रकार वार्ता बुलाई है। जिसमें 18वें लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जायेगा। आयोग पिछली बार की तरह इस बार भी सात चरणों में चुनाव करा सकता है। लोकसभा के साथ आयोग चार राज्यों अरुणचल प्रदेश, ओडिशा, आँध्रप्रदेश और सिक्क्म में विधानसभा चुनाव का भी ऐलान करेगा। 

आज से ही लागु हो जाएगी आचार संहिता 

केंद्रीय चुनाव आयोग दोपहर तीन बजे आगामी आम चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। तारीखों के ऐलान के साथ देश में आचार संहिता लग जाएगी। यानी की  आने वाले दो महीने देश में केवल और केवल चुनाव आयोग का राज चलेगा। इस दौरान न किसी काम की घोषणा होगा और न ही कोई उद्घाटन। हालांकि, पहले से मंजूर काम चलते रहेंगे।

16 जून को समाप्त हो रहा कार्यकाल 

मुजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। यानी की इस तारीख से पहले देश में चुनाव कराना जरुरी है। 2019 में आयोग ने 10 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इस दौरान सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। 11 अप्रैल को पहले चरण और 17 मई को अंतिम चरण का मतदान हुआ था। वहीं 23 मई को परिणाम सामने आए थे।