logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Loksabha Election 2024: 14 मई को नामांकन भरेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वाराणसी में तैयारी हुई पूरी


वाराणसी: वाराणसी लोकसभा सीट (Varansi Loksabha Seat) पर आखिरी चरण यानी एक जून को मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 14 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रधानमंत्री तीसरी बार वाराणसी से चुनावी मैदान में होंगे। नामांकन के पहले प्रधानमंत्री वाराणसी में दो रोड शो करेंगे। जिसको लेकर राज्य सहित जिला भाजपा (BJP) ने पूरी तैयारी कर ली है।  

पीएम मोदी के रोड शो और नामांकन दाखिल करने पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है, ''पीएम मोदी की नामांकन प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के नतीजों की तरह ही बहुप्रतीक्षित है। पीएम मोदी का वाराणसी से नामांकन दाखिल करना उत्तर प्रदेश के लिए खुशी का मौका है।" उन्होंने आगे कहा, " बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें समर्थन दे रहे हैं. पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के इतिहास में रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीतेंगे।"

पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर बीजेपी मीडिया प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि,14 मई को पीएम मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और हमारे संगठन ने इसके लिए उचित व्यवस्था की है.  पूरी उम्मीद है कि एनडीए गठबंधन के समर्थक और प्रमुख नेता पीएम मोदी के समर्थन में आएंगे।''

सिंह ने आगे कहा, "पीएम मोदी 2014 में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में काशी आए थे और काशी ने पीएम मोदी पर इतना प्यार बरसाया कि वह खुद को 'बनारसी बेटा' कहते हैं। पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में काशी की संस्कृति, सभ्यता, विरासत और विकास को अकल्पनीय बताया है. 13 मई को पीएम मोदी रोड शो करेंगे और यहीं रुकेंगे। 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का विजन काशी में दिखने लगा है।"