logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

Loksabha Election 2024: शिवराज को विदिशा तो कृपाशंकर सिंह को जौनपुर से टिकट, वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी लड़ेंगे चुनाव


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावो के लिए पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में 16 राज्यों और दो केंद्रशाषित प्रदेशों की 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसके तहत प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। साथी ही राजनाथ सिंह लखनऊ से एक बार फिर चुनावी ताल ठोकेंगे। इसी के साथ भाजपा ने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी टिकट दिया है। इसके तहत शिवराज सिंह चौहान विदिशा और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव को पश्चिम त्रिपुरा से चुनावी मैदान में होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।" 

जातीय समीकरण को साधा 
भाजपा द्वारा जारी 195 सीटों से 28 हमारी मातृ शक्ति है, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार, अनुसूचित जाति 27, अनुसूचित जनजाति 18, पिछड़ा वर्ग 57 उम्मीदवार हैं। वहीं बची हुई सीटों पर सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मदीवार हैं। अपनी पहली सूची में भाजपा ने जातीय सहित क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदारो के नाम का ऐलान किया है।

देखें सूची: