logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Loksabha Election: दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन; भाजपा, कांग्रेस ने झोंकी ताकत


नागपुर: लोकसभा चुनाव (Parliamentary Election 2024) के दूसरे चरण का प्रचार का आज समाप्त होने वाला है। विदर्भ (Vidarbha) की पांच सीटों पर जीत हासिल करने के लिए आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को परतवाड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) अमरावती के साइंस कोर मैदान में नवनीत राणा (Navneet Rana) के लिए वोट मांगेंगे।

अमरावती में शाह और गांधी आमने-सामने 

पश्चिम विदर्भ की पांच लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होने वाला है। जिसके तहत बुधवार 24 अप्रैल को प्रचार का अंतिम दिन हैं। दूसरे चरण में जिन हाई प्रोफ़ाइल सीटों पर मतदान होने वाला है, उसमें अमरावती भी एक है। भाजपा ने जहां नवनीत राणा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस की तरफ से बलवंत वानखेड़े चुनावी ताल ठोक रहे हैं। प्रचार के आखिरी दिन अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए दोनों पार्टियों के प्रमुख नेता मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां परतवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, वहीं अमित शाह अमरावती में राणा के लिए वोट मांगेंगे।