logo_banner
Breaking
  • ⁕ हाईकोर्ट ने माणिकराव कोकाटे को मिली जमानत, एक लाख के मुचलके पर अदालत ने कोकाटे को दिया जमानत, सजा रखी बरकरार ⁕
  • ⁕ डॉक्टर को Sextortion में फांसकर मांगी 2.60 करोड़ की फिरौती, पत्रकार सहित सात लोग गिरफ्तार; तीन महिला भी शामिल; 13 नामजद ⁕
  • ⁕ नगर पालिका चुनाव से पहले ठाकरे गुट को बड़ा झटका, अमरावती नगर सेवक रहे प्रशांत वानखड़े युवा स्वाभिमान संगठन में शामिल ⁕
  • ⁕ विदर्भ में पढ़ रही कड़ाके की ठंड; 8 डिग्री के साथ गोंदिया सबसे ठंडा, नागपुर में भी पारा लुढ़कर 8.5 डिग्री हुआ दर्ज ⁕
  • ⁕ बुटीबोरी में हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत, 11 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी, प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मनसे के लिए अच्छा माहौल, उबाठा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के संकेत ⁕
  • ⁕ Bhandara: ट्रक रोककर चालक को बेरहमी से पीटा, नकदी लूटकर हुए फरार, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपूर मनपा में नया विवाद; आयुक्त के ‘अलिखित फरमान’ से अधिकारी-कर्मचारी परेशान ⁕
  • ⁕ सूदखोरी का कहर! चंद्रपुर में साहूकारों की दरिंदगी, एक लाख का कर्ज़ 47 लाख बना; कर्ज चुकाने किसान ने बेच दी किडनी ⁕
  • ⁕ Nagpur: चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन चोरी की वारदातों का खुलासा, क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की कार्रवाई ⁕
Nagpur

Loksabha Election: दूसरे चरण का प्रचार हुआ समाप्त, विदर्भ की पांचो सीटों पर सभी ने झोंकी ताकत


नागपुर: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के दूसरे चरण का प्रचार बुधवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। प्रचार के आखिरी दिन विदर्भ की पांचों सीटों पर कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अमरावती में चुनावी सभा को संबोधित कर अपने अपने प्रत्याशी के लिए जनता से समर्थन मांगा। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने यवतमाल और वर्धा में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिंदे (Eknath Shinde) ने यवतमाल में बाइक रैली निकालकर राजश्नी पाटिल के लिए प्रचार किया। 

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर किया प्रहार
प्रचार के आखिर दिन राहुल गांधी अमरावती पहुंचे। जहां उन्होंने इण्डिया प्रत्याशी बलवंत वानखेड़े के समर्थन में सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। पीएम पर संविधान समाप्त करने का आरोप लगते हुए राहुल ने कहा कि, "देश के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी संविधान पर आक्रमण कर उसे खत्म करने की कोशिश कर रही है। एक तरफ- INDIA गठबंधन है, जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, RSS, BJP हैं, जो संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हैं।" इस दौरान राहुल ने महिलाओं को लेकर कई वादे भी किये। 

भगवन राम का राहुल ने किया अपमान 
कांग्रेस नेता के आरोप पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवाब दिया। शाह ने कहा, "'राहुल बाबा' को भी निमंत्रण मिला, लेकिन वे 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल नहीं हुए। इन लोगों ने 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल न होकर भगवान राम का अपमान किया है।" अपने संबोधन के दौरान शाह सबसे ज्यादा उद्धव ठाकरे पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा, "उमेश कोल्हे की हत्या की गई और इस तथाकथित 'हिंदू हित रक्षक' उद्धव ठाकरे ने कुछ नहीं किया। 'उद्धव बाबू', आपने बालासाहेब के सभी संस्कार छोड़ दिए हैं।" अमरावती शहर के साइंस मैदान में आयोजित सभा बोलते हुए यह बात कही। 

गडकरी ने पुसद और वर्धा में की सभा 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुलढाणा, यवतमाल और वर्धा लोकसभा सीट से महायुति उम्मीदवार प्रतापराव जाधव, राजश्री पाटिल और रामदास तडस के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान गडकरी ने गरीबी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गडकरी ने कहा कि, "पिछले 70 साल से कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन गरीबी कम होने के बदले बढ़ गई। इस दौरान गडकरी ने मोदी के 10 साल और कांग्रेस के 60 साल के काम की तुलना भी की। 

मुख्यमंत्री ने वाशिम में निकाली बाइक रैली
आखिरी दिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी। पहले जहां वह अमरावती में नवनीत राणा के समर्थन में आयोहित सभा में शामिल हुए। वहीं शाम में यवतमाल-वाशिम सीट से उम्मीदवार राजश्री पाटिल के समर्थन में बाइक रैली निकाली। मंगलपीर से वाशिम के बीच यह रैली निकाली गई। इस दौरान सीएम ने नागरिकों से पाटिल को रिकॉर्ड वोटों से जीताने का आवाहन भी किया।

यह भी पढ़ें: