logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर किया वार, उद्धव ठाकरे को बताया डरपोक, कहा - राहुल गांधी ने भगवन राम का किया अपमान


अमरावती: अमरावती में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि उमेश कोल्हे हुई और तथाकथित 'हिंदू हित रक्षक' उद्धव ठाकरे ने कुछ नहीं किया।

शाह ने कहा, “उमेश कोल्हे की हत्या की गई और इस तथाकथित 'हिंदू हित रक्षक' उद्धव ठाकरे ने कुछ नहीं किया। 'उद्धव बाबू', आपने बालासाहेब के सभी संस्कार छोड़ दिए हैं। 

शाह ने कहा, “मैं चाहता हूं कि आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे बाला साहेब के पूरे संस्कार के साथ आगे बढ़े हैं, महाराष्ट्र में अब हमारी सरकार है, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार है और अब किसी उमेश की हत्या नहीं होगी, किसी में यह साहस नहीं है।”

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर जोरदार हमला किया। शाह ने कहा, “उद्धव ठाकरे, जो खुद को शिव सेना का अध्यक्ष होने का दावा करते हैं, शिवसेना का यह फर्जी अध्यक्ष, उन्हें आमंत्रित किए जाने के बाद भी सोनिया गांधी के डर से प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल नहीं हुआ।”

वहीं राहुल गांधी पर वार करते हुए शाह ने कहा कि 'राहुल बाबा' को भी निमंत्रण मिला, लेकिन वे 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल नहीं हुए। इन लोगों ने 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल न होकर भगवान राम का अपमान किया है।