logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

होली में छाया "मेड इन इंडिया", बाजारों से चाइना का माल हुआ आउट


नागपुर: होली से पहले नागपुर शहर के सभी बड़े बाजार गुलजार हो गए है। दुकाने रंग-बिरंगे गुलाल, डिजाइनर और फैंसी पिचकारियों से सज चुके है. ख़ास बात है की इस साल होली बाजार में  "मेड इन इंडिया छाया रहा है. चाइना माल के बजाय लोगों में भारतीय वस्तुओं की खासी डिमांड है।  

होली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है लोगो में इसका उत्साह भी ख़ास नजर आ रहा है।  यही उत्साह अब बाजारो में भी देखने को मिल रहा है। नागपुर शहर के बड़े चिल्लर बाजारों में से एक गोकुलपेठ मार्किट पिचकारी और रंगो से गुलजार हो गया। यहाँ 20 से 25 दुकानें सिर्फ होली के लिए सज चुकी है। 

इन दुकानों में रंग-बिरंगे कलर्स, गुलाल के साथ विविध तरह की डिजाइनर और फैंसी पिचकारियों की खासी डिमांड है।  इस बार टैंक वाली पिचकारियों में कार्टून के साथ हीरो-हीरोइन और क्रिकेटर वाले कैरेक्टर की धूम हैं. जिसे लोगों द्वारा भी खासा पसंद किया जा रहा है।  
 
गोकुलपेठ में अलावा  शहर के लोहा ओली, इतवारी, पुराना भंडारा रोड के थोक बाजार के साथ ही स्थानीय बाजारों में पारंपरिक और हर्बल रंग, गुलाल की दुकानें लग चुकी हैं. यहाँ आपको कई तरह के मुखौटे, टोपियां, रबर, मास्क भी काफी आकर्षित करेंगे. हालांकि रंगों के इस पर्व पर महंगाई की भी मार है. 

पिचकारियों के साथ रंग और गुलाल की कीमतों में 10 से 15 प्रश की बढ़ोतरी हुई है. दुकानदार बताते है की महंगाई के बाद भी ग्राहकी बड़ी है. ज्यादातर ग्राहक हर्बल रंगों की मांग कर रहे है।  मार्केट में पूरी तरह से इंडिया में बना हुआ माल छाया हुआ है. और ग्राहक भी चाइना माल के बजाय भारतीय उत्पादों को तरजीह दे रहे है।