logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Maharashtra Assembly Election 2024 Live: नागपुर में सुबह 11 बजे तक 18.90 प्रतिशत हुआ मतदान


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक राज्य में 6.61 प्रतिशत तक मतदान हो चूका है। उपराजधानी नागपुर में 6.86 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। राज्य में सबसे ज्यादा वोटिंग गडचिरोली में हुई है, जहाँ दो घंटे में 12.33 प्रतिशत वोट हुआ है। राज्य के सभी क्षेत्रों में या कहें सभी विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी खासी वोटिंग हो रही है।

देखें लाइव अपडेट:

सुबह 11 बजे तक राज्य में 18.90 प्रतिशत मतदान 

  • राज्य में सुबह ११ बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। जिसके तहत 18.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकारी का उपयोग किया है। राज्य में गडचिरोली में सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं उपराजधनी में नागपुर में 18.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ठाणे: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ किया मतदान 

  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ ठाणे में मतदान किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने जहां नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आवाहन किया। इसी के साथ उन्होंने राज्य में फिर से महायुति सरकार बनने का दावा किया। 

देश को मेरी आवाज पता: नाना पटोले

  • पूरा देश मेरी आवाज़ जानता है। प्रधानमंत्री मोदी मेरी आवाज़ को अच्छी तरह पहचानते हैं। भाजपा ने ऐसी राजनीति शुरू की है क्योंकि उन्हें हार का डर है। कल विनोद ताड़े को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया और देवेंद्र फणडनीस के पीए के गोदाम में शराब मिली। ये लोग महाराष्ट्र में वोट जिहाद और शराब जिहाद लाना चाहते हैं...कल ही हमने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है और एफआईआर भी दर्ज की है। हमारा लीगल सेल इस मामले को ठीक करवाएगा। हमारी सरकार आने वाली है, हम ऐसे बेईमान भाजपाइयों को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से सबक सिखाएंगे..."