logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maharashtra Assembly Election: नागपुर की पांच सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार का किया ऐलान, कामठी से फिर बावनकुले


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 99 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पहली सूची में भाजपा ने नागपुर जिले की पांच सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान किया है। जिसमें दक्षिण-पश्चिम नागपुर से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फिर एक बार मौका दिया है। वहीं कामठी से मौजूदा विधायक टेकचंद सावरकर का टिकट काट कर फिर से एक बार चंद्रशेखर बावनकुले को प्रत्याशी घोषित किया है। 

नागपुर जिले में विधानसभा की 12 सीटें आती हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छह और कांग्रेस छह सीटों पर जीत हासिल की थी। जिसमें दक्षिण-पश्चिम, पूर्व नागपुर, दक्षिण नागपुर, कामठी, मध्य नागपुर और हिंगना सीटों पर जीत हासिल की थी। 

आज जारी सूची में भाजपा ने 12 मेसे पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार का ऐलान किय है। भाजपा ने कामठी को छोड़कर बाकी सभी पांच सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। जिसमें पूर्व नागपुर से कृष्ण खोपड़े, दक्षिण नागपुर से मोहन मते, हिंगन से समीर मेघे, और दक्षिण-पश्चिम से उपमुखयमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव लड़ेंगे। 

पांच साल बाद चुनावी मैदान में बावनकुले