logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

दक्षिण-पश्चिम नागपुर में फिर एक बार देवेंद्र वर्सेज प्रफुल्ल; कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, विदर्भ की 17 सीटो पर उम्मीदवारों का ऐलान


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 48 सीटो पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें विदर्भ की 17 सीट शामिल है। कांग्रेस ने नागपुर शहर से अपने दोनो मौजूदा विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। सबसे महत्वपूर्ण उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कांग्रेस ने अपने प्रफुल्ल गुड़धे पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले फिर एक बार साकोली से चुनावी मैदान में होंगे।

कांग्रेस ने नागपुर शहर की चार सीटो पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कांग्रेस ने प्रफुल्ल गुडधे पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मध्य नागपुर से पिछला चुनाव बेहद कम मार्जिन से हारने वाले बंटी शेलके को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। इसी के साथ वरिष्ठ नेता नितिन राउत जहां अपनी पारंपरिक सीट उत्तर नागपुर से लगातार पांचवीं बार चुनावी ताल ठोकेंगे, वहीं पश्चिम नागपुर से विकास ठाकरे प्रत्याशी होंगे।

दक्षिण नागपुर सीट पर पेंच कायम

शहर की दक्षिण नागपुर विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस और शिवसेना में पेंच फंसा हुआ है। कई दौर की बैठक होने के बावजूद अभी तक इसपर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। शिवसेना उद्धव लागातार सीट पर अपना दावा कर रहा है। उसका कहना है कि, नागपुर शहर में शिवसेना का सबसे ज्यादा प्रभाव इसी क्षेत्र में हैं और भाजपा गठबंधन में वह इसी सीट से लड़ती थी। इसलिए उसे यह सीट मिलनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पिछले चुनाव का हवाला देते हुए यहां से अपना उम्मीदवार उतारने की बात कह रही है।

2014 में हार का सामना करना पड़ा था। 

ज्ञात हो कि, 2014 में भी प्रफुल्ल ने फडणवीस के खिलाफ चुनाव लडा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फडणवीस ने गुडधे को करीब 56 हज़ार से ज्यादा वोटों से हराया था। फडणवीस के राजनीतिक जीवन की यह सबसे बड़ी जीत थी। 

इन्हें यहां से मिला टिकट:

  • साकोली: नाना पाटोले
  • उत्तर नागपुर: नितिन राउत
  • मध्य नागपुर: बंटी शेलके 
  • पश्चिम नागपुर: विकास ठाकरे
  • तिवासा: यशोमती ठाकुर
  • अमरावती: सुनील देशमुख
  • चिमूर: सतीश वाजुरकर
  • ब्रह्मपुरी: विजय वाडेट्टीवार
  • राजुरा: सुभाष धोटे
  • गोंदिया: गोपालदास अग्रवाल
  • देवली: रंजीत कांबले
  • अचलपुर: अनिरुद्ध देशमुख 
  • धामनगांव रेलवे: वीरेंद्र जगताप
  • रिसोड: सुभाष जनक
  • चिखली: राहुल बोंद्रे
  • मलकापुर: राजेश येकाडे 
  • दक्षिण पश्चिम नागपुर: प्रफुल्ल गुडधे पाटिल 

गठबंधन में अभी भी कई सीटों पर सहमति नहीं

विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी में सीटो का बटवारा हो गया है। जिसके तहत कांग्रेस, शिवसेना और शरद पवार 85-85-85 सीटो पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बची हुई सीटो पर अभी भी बातचीत जारी है। लेकिन अभी भी आम सहमति नहीं बन पाई है। तीनों दलों ने 288 सीटों में से 275 सीट लड़ने और बाकी बची सीट सहयोगियों को देने की बात कही हैं।