logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Assembly Election 2024: भाजपा की पहली सूची आज हो सकती है जारी, फडणवीस सहीत कई बड़े नेताओं का नाम होगा शामिल


नागपुर: चुनाव की घोषणा होते ही अब उम्मीदवारों का चयन शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी भी लगातार इसे अंतिम रुप देने में लग गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा आज शुक्रवार को 50 सीटो पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। सूची में शामिल उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित तमाम बड़े नेताओं का नाम शामिल हो सकता है।

ज्ञात हो कि, चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव की घोषणा की है। जिसके तहत राज्य में 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा, वहीं 23 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे। 

भारतीय राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है। वर्तमान में 105 विधायक भाजपा के हैं। विधानसभा चुनाव की बात करें तो 20 अक्टूबर से नामांकन भरना शुरु हो जायेगा। इसी को देखते हुए भाजपा की लगातार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है। इसी के तहत भाजपा आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। पहली सूची में 50 सीटो पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

पहली सूची में उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा जिसमें भाजपा पिछले चुनाव में बेहद कम मार्जिन से चुनाव या तो हारी थी या जीती थी। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी पहली सूची में रह सकता है। 

महायुति में अभी तक सीट बटवारा नहीं

चुनाव की घोषणा हो चुकी है लेकिन अभी तक महायुति में सीटों का बटवारा नहीं हो पाया है। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रही है। पिछले चुनाव में भाजपा 150 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ी और 105 जीते। वहीं शिवसेना और एनसीपी भी ज्यादा से ज्यादा सीट हासिल करना चाहते हैं। दोनों पार्टियों ने क्रमश: 70 और 90 सीटों की मांग की है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि, 80 प्रतिशत सीटों पर सब हो गया है, 20 प्रतिशत सीटो पर बातचीत चल रही है और जल्द ही वह भी पूरा हो जाएगा। जिसके बाद आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया जाएगा।