logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तीस प्रतिशत विधायकाें की टिकट काटेगी भाजपा, पहली सूची में 100 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा संभव


नागपुर: भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। झारखंड के बाद सबकी नजर महाराष्ट्र की सूची पर लग गई है। सभी यह जानना चाहते हैं कि, भाजपा आख़िर किसे चुनाव में उतरेगी और किन विधायको का टिकट काटेगी। इसी बीच सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है। जिसके तहत भाजपा जल्द ही अपनी सूची जारी करेगी। अपनी पहली सूची में भाजपा 100 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। इसी के साथ यह भी जानकारी मिली है कि, भाजपा अपने मौजूदा विधायकों में से 30 प्रतिशत विधायको का टिकट काट सकती है।

विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा लगातार बैठक कर रही है। इसको लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की कई बैठक भी हो चुकी है। इसी बीच अभी भले ही महायुति में सीटों को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन जिन सीटों पर सहमति बन गई है उसपर उम्मीदवारों के नाम का।ऐलान किया जा सकता है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीट बटवारा और उम्मीदवारों पर कहा कि, आने वाले दो दिनों में बची हुई सीटो पर अंतिम सहमति बन ली जाएगी। वहीं उम्मीदवारों की सूची के सवाल पर उन्होंने कहा कि, तीनों दलों ने यह तय किया है कि, जिन सीटों पर सहमति बनी हुई है, वहां तीनों दल अपनी सहूलियत के हिसाब से उम्मीदवार का ऐलान कर सकते हैं।