logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर जिले सहित विदर्भ की 62 सीटों पर मतदान आज, ढाई करोड़ मतदाता तय करेंगे नेताओं के भविष्य


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जानें वाले है। जिसमें नागपुर सहित विदर्भ की 62 सीटें भी शामिल है। विदर्भ प्रदेश की ढाई करोड़ जनता चुनाव में मतदान करेगी और अपना विधायक तय करेगी। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे मतदान किया जाएगा।

मौजूदा विधानसभा चुनाव कई दिग्गज नेताओं के लिए लिटमस टेस्ट वाला चुनाव है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वाडेट्टीवार के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। चारों नेता फिर चुनावी मैदान में हैं और उनके खिलाफ विरोधी पुरी तरह लामबंध है। 

विदर्भ को राज्य का स्विंग क्षेत्र यानी हर चुनाव में बदलाव करने वाला क्षेत्र माना जाता है। राज्य में सरकार किसकी बनेगी यह विदर्भ ही तय करता है। 2014 में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि 2019 में भाजपा को यहां 15 सीटो पर नुकसान हुआ और वह मात्र 29 सीट ही जीत सकी। वहीं विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी टैली को 11 से बढ़ाकर 21 कर लिया था। 

लोकसभा चुनाव में महायुति को लगा बड़ा झटका
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में महायुति को विदर्भ में बड़ा झटका लगा है। गठबंधन क्षेत्र की 10 सीटो में से केवल तीन सीट ही जीत पाया। जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नागपुर लोकसभा सीट भी शामिल है। वहीं विपक्षी महाविकास आघाड़ी ने सात सीटों पर कब्जा किया। लोकसभा चुनाव के आए परिणाम से महायुति बैकफुट पर नजर आईं वहीं आघाड़ी। फ्रंटफुट पर दिखाई दी। आघाड़ी जहां लोकसभा चुनाव जैसा विधानसभा में होने का दावा कर रही है, वहीं युति फेक नैरेटिव अब नहीं चलेगा यह कहते दिखाई दे रही है।

इन जिलों में हैं इतनी सीटें:
नागपुर 12
भंडारा 03
गोंदिया 04
वर्धा 04
अमरावती 08
अकोला 05
बुलढाणा 07
यवतमाल 07
वाशिम 03
चंद्रापुर 06
गड़चिरोली 03

ये दिग्गज लड़ रहे चुनाव:
देवेंद्र फडणवीस- दक्षिण पश्चिम नागपुर
नाना पटोले -साकोली
चंद्रशेखर बावनकुके- कामठी
विजय वाडेटिवार -ब्रह्मपुरी
यशोमती ठाकुर तेओस
बच्चू कडू- अचलपुर
सुधीर मुनगंटीवार- बल्लारपुर
संजय राठौड़- दिग्रस
धर्मराव आत्राम- अहेरी