logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विधान मंडल विस्तार: उद्योग भवन से मिली एनओसी, सरकारी मुद्रणालय की जमीन राजस्व विभाग को सौंपी


नागपुर: शासकीय मुद्रणालय की 9,670 वर्गमीटर भूमि विधान भवन को देने के लिए उद्योग विभाग ने मंजूरी दे दी है. उद्योग विभाग ने इस भूमि को राजस्व विभाग को हस्तांतरित करने के लिए एनओसी जारी कर दिया है. इस संबंध में सरकारी निर्णय शुक्रवार को लिया गया. इससे विधानसभा के विस्तार में आ रही बाधा दूर हो गई है.

विधान भवन के विस्तार की योजना कई वर्षों से चल रही है. इससे सटी जमीन पर विचार किया गया था लेकिन यह प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई. आपूर्ति विभाग द्वारा मुद्रणालय को जमीन आवंटित करने पर चर्चा के बाद अप्रैल में विधान परिषद के सभापति राम शिंदे के साथ बैठक हुई थी. उस समय उन्होंने दोनों विभागों की बातें सुनने के बाद मुद्रणालय को जमीन के लिए संशोधित प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया था.

तद्नुसार उद्योग विभाग ने मुद्रणालय की उक्त 9,670 वर्ग मीटर जमीन को विधानसभा को आवंटित करने के लिए राजस्व विभाग को हस्तांतरित करने के लिए एनओसी दे दी है.