logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रविवार को मंत्रीमंडल विस्तार, शिंदे-पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी मंत्रियों की सूची


नागपुर: मंत्रीमंडल शपथ ग्रहण का मुहूर्त निकल गया है। रविवार को नागपुर में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। राजभवन में राज्यपाल मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। वहीं इसको लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने अपने दलों से संभावित मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंप दी है। मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी को मुख्यमंत्री खुद फोन करेंगे और मंत्रीमंडल में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत मिली है। महायुति ने विधानसभा की 288 सीटो में से 232 सीटो पर जीत हासिल की। वहीं महाविकास आघाड़ी 46 सीट पर सिमट गई। जिसके बाद पांच दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं एकनाथ शिंदे और अजीत पवार उपमुख्यमंत्री के तौर पर शामिल हुए।

सरकार गठन के बाद मंत्री मंडल को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी था। किसे मंत्री बनाया जायेगा और कौन सा विभाग मिलेगा इसको लेकर लगातार चर्चा जारी थी। वहीं इसको लेकर 12 दिसंबर को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई l जिसमें तय किया गया की किसे कौनसा मंत्रालय मिलेगा और मंत्री बनेगा।

तीन दर्जन से ज्यादा विधायक बनेंगे मंत्री

तीनों दलों से लगभग तीन दर्जन से ज्यादा विधायको को मंत्री बनाया जा सकता है। जिसमें भाजपा के 19, शिवसेना के 12 और एनसीपी के नौ विधायक शामिल है। जिन्हें मंत्री बनाया जायेगा उसमें सहयोगी दलों के विधायक भी शामिल है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री सहित 43 विधायको को मंत्री बनाया जा सकता है।