logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र में FBI! "देवा भाऊ डैशिंग, दबंग, बिंदास"


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार समाप्त होने में केवल 24 घंटे का समय बचा हुआ है। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं और उम्मीदवारों ने प्रचार में अपनी पुरी जान लगा दी है। बड़े से बड़ा नेता प्रचार में कूदा हुआ है। चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी की हो रही है, वह है राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। सत्तापक्ष के हो या विपक्ष के नेता उनकी चर्चा लिए बगैर कोई बात पुरी नहीं होती है। 

चुनाव प्रचार के बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बेहद ही अलग रुप सामने आया है। अभी तक अपनी वॉक शैली और विषयों के ज्ञान से विपक्ष की बघिया उधेड़ने वाले फडणवीस नए रूप में सामने आए हैं। जिसकी कल्पना विपक्ष ने क्या बल्कि सत्तापक्ष ने की होगी। देवेंद्र का यह नया रूप देखकर लोग अचंभित है। उनका या नया रूप चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, महाराष्ट्र भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें देवेंद्र फडणवीस को एक सुपर कॉप यानी एफबी आई का प्रमुख बताया है। भाजपा ने अपने पोस्ट में लिखा, "दबंग डैशिंग देवाभाऊ की एफबीआई की आधिकारिक लॉन्चिंग! देवेन्द्र फड़नवीस के फड़नवीस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन एफबीआई का अन्वेषण करें! 'चलाएं' दबाएं, आराम से बैठें, और वीडियो के साथ-साथ एफबीआई के वास्तविक जीवन में रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी में गोता लगाएँ।  

लय भारी लय भारी... दबंग, डैशिंग देवभाऊ का एफबीआई वीडियो लॉन्च। देवेन्द्र फड़नवीस के फड़नवीस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की दुनिया में आपका स्वागत है।  एफबीआई वीडियो में दिखाई गई एफबीआई की रचनात्मकता, प्रौद्योगिकी और वास्तविक जीवन के बारे में जानें।"

भाजपा द्वारा वीडियो जारी होने के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा आर्थिक ट्विटर हैंडल या कहें भाजपा समर्थक।लगातार वीडियो को ट्वीट, साझा कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।