logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने की जाति जनगणना को समय पर लागू करने की मांग, निर्णय को बताया राहुल गांधी की जीत


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के फैसले का श्रेय लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को देते हुए कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि जाति जनगणना समयबद्ध तरीके से तुरंत लागू किया जाना चाहिए। 

सपकाल ने कहा, “भाजपा को इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की जीत है। अगर यह फैसला लिया जाता है, तो यह देश के लिए फायदेमंद साबित होगा। हम अनुरोध करते हैं कि यह फैसला महज घोषणा न होकर हकीकत में लागू हो।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पाकिस्तान पर की गई “चुन चुन के बदला लेंगे” वाली टिप्पणी पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के किसी भी फैसले के साथ खड़े होने का फैसला किया है।” इससे पहले गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने जाति जनगणना को मंजूरी देने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।