logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Maharashtra Election: नाना पटोले ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, आरोपों की जाँच करने और सरकार को बर्खास्त करने की मांग


भंडारा: महाराष्ट्र चुनाव के परिणामों को लेकर कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी के लेख के बाद कांग्रेस नेता आयोग पर हमलावर है। इसी बीच महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा लिख मामले की जाँच करने और मुजूदा सरकार को बर्खास्त कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। 

देखिए नाना ने क्या लिखा?

हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर गंभीर और तथ्यात्मक सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य के 82 विधानसभा क्षेत्रों में 12,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर प्रक्रियागत अनियमितताएं हुई हैं, जिससे करोड़ों वोटों की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं।

यह सवाल केवल राहुल गांधी की आवाज नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के गांवों, शहरों और आदिवासी इलाकों में रहने वाले करोड़ों मतदाताओं की आवाज है। आम लोग पूछ रहे हैं कि क्या चुनाव निष्पक्ष थे? क्या उनके वोटों का दुरुपयोग हुआ? और क्या लोकतंत्र के मंदिर में ही लोकतंत्र का अपहरण कर लिया गया है?

आदरणीय महोदया, अगर चुनावों में धांधली हुई है, तो यह केवल प्रशासनिक त्रुटि नहीं है, बल्कि संविधान की भावना और आम मतदाता के अधिकारों पर हमला है। यह गंभीर चिंता का विषय है और इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच समय की मांग है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि,

1. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं की जांच के लिए उच्च स्तरीय न्यायिक या विशेष जांच समिति गठित करने का आदेश दें।

2. जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती, कृपया वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करें और राज्य में नए सिरे से निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करें।

महोदया, आप इस देश की सर्वोच्च संवैधानिक प्रमुख हैं। हमें उम्मीद है कि आप संविधान की गरिमा और आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाएंगी। देश का भविष्य, लोकतंत्र की गरिमा और करोड़ों मतदाताओं का विश्वास आज आपकी ओर देख रहा है।