logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फडणवीस कैबिनेट से कटा सुधीर मुनगंटीवार का पत्ता, बनाए जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का आख़िर विस्तार हो गया है। महायुति में शामिल तीनों दलों में से 39 विधायको को कैबिनेट और राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। भाजपा की तरफ से 19 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा इस बार कई पूराने नेताओं को फिर से मंत्री बनाया गया है और कई का पत्ता काट दिया है। जिनका पत्ता कटा है उसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार का नाम भी शामिल है। पिछली फडणवीस सरकार में वित्त मंत्री रहने वाले मुनगंटीवार को इस बार सरकार में शामिल नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा मुनगंटीवार को राज्य का अगला प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। 

लेंगे चंद्रशेखर बवानकुले की जगह!

भाजपा ने इस बार 132 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं चुनाव के समय चंद्रशेखर बवानकुले पार्टी के अध्यक्ष थे। जिस कारण उनका सरकार में शामिल होना तय माना जा रहा था। वहीं बावनकुले ने वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ भी ले ली है। जिसके कारण उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना होगा। वहीं मुनगंटीवार को मंत्री मंडल में शामिल नहीं किया गया, जिसको देखते यह अनुमान लगाया जा रहा भाजपा उन्हें अगला प्रदेश अध्यक्ष बनायेगी।

छठी बार जीत कर बने विधायक

सुधीर मुनगंटीवार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। वहां लगातार छठी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। दो बार चंद्रपुर और 2009 से बल्लारपुर सीट से चुनाव जीत रहे हैं। मुनगंटीवार संगठन सहित सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। विदर्भ में मुनगंटीवार बड़े ओबिसी नेताओं में गिने जाते हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा को ओबीसी समाज का बड़ी संख्या में समर्थन मिला है। मुनगंटीवार को अध्यक्ष बना भाजपा समाज को अपने साथ रखने का प्रयास करेगी। 

पहले भी रह चुके हैं प्रदेश अध्यक्ष

मुनगंटीवार पहले भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2010 से 2013 के बीच मुनगंटीवार ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम किया है। इस दौरान फडणवीस उनकी टीम में महासचिव के तौर पर शामिल थे। अगर भाजपा उन्हें दोबारा अध्यक्ष बनाती है तो वह राज्य के पहले नेता होंगे जिसे भाजपा दोबारा अध्यक्ष की कमान सौंपेंगी।