logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा ने शुरु किया विधायकों को फ़ोन करना, ये नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ


नागपुर: देवेंद्र फडणवीस सरकार का मंत्री मंडल विस्तार आज होने वाला है। जिसको लेकर भाजपा शिवसेना और एनसीपी ने मंत्री बनने वाले विधायको को फ़ोन करना शुरू कर दिया है। मंत्रीमंडल में भाजपा के 20 नेताओं को मंत्री बनाया जायेगा, जिसमें विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य शामिल है। मंत्री बनने के लिए भाजपा ने नितेश राणे, पंकज मुंडे, आशीष शेलर को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आ चुका है। वहीं तमाम नेता भी नागपुर पहुंच चुके हैं। 

राज्य में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद पांच दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वहीं एकनाथ शिंदे और अजीत पवार उपमुख्यमंत्री के तौर पर शामिल हुए। वहीं आज 15 दिसंबर को मंत्री मंडल शपथ लेगा। जिसमें महयूति के तीन दर्जन से ज्यादा विधायको को मंत्री बनाया जायेगा। जिसमें भाजपा के 20 विधायक शामिल है।

शिवसेना और एनसीपी ने अपने उन नेताओं को बता दिया है कि, जिन्हें मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं भाजपा भी अपने संभावित मंत्रियों को फ़ोन पर शपथ लेने की जानकारी दे रही है। भाजपा की तरफ से अभी तक पंकज मुंडे, नितेश राणे, आशीष शेलर, गिरीश महाजन, मंगलप्रताप लोढ़ा, शिवेंद्र राजे, देवेंद्र भोयर, मेघना बोर्डिकर, जयकुमार रावल को मंत्री पद के लिए फोन आ चुका है।