logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कामठी के सरपंच को महाराष्ट्र सरकार ने बनाया विशेष अतिथि, दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का दिया निमंत्रण


नागपुर: जिले के कामठी तहसील के रनाला गांव के सरपंच पंकज साबले को महाराष्ट्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। नागपुर जिला परिषद् के मुख्या कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनि ने सरपंच साबले को निमंत्रण पत्र सौंपा।

पंकज साबले का परिवार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। पंकज साबले से पहले उनकी मां रनाला गांव की सरपंच रह चुकी हैं, जिसके बाद पंकज साबले छोटी सी उम्र में ही रनाला गांव के पहले सरपंच के तौर पर काम कर रहे हैं।

सरपंच पंकज साबले ने गांव, भारत के प्रधानमंत्री, राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, साथ ही नागपुर के जिला मजिस्ट्रेट और पंसस कामठी को उनके काम को विशेष मान्यता देने के लिए दिल्ली आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया।

नागपुर जिला परिषद के मुख्य अधिकारी विनायक महामुनि ने सरपंच पंकज साबले और उनकी पत्नी स्वाति पंकज साबले को नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए एक पत्र जारी किया है।