logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र अल्पसंख्यक विभाग का अवैध घुसपैठियों पर "एक्शन", राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय समिति का होगा गठन


नागपुर: महाराष्ट्र में अवैध घुसपैठियों को लेकर राज्य का अल्पसंख्यक विभाग सख्त हो गया है. इसके लिए राज्य के सभी 36 जिलों में समितियों का गठन किया जाएगा। इस समिति में 25 सदस्यों को शामिल किया गया है। जिनका काम अवैध घुसपैठियों की पहचान करना और उन्हें देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया को तेज करना।

देश में अवैध घुसपैठ की गंभीर समस्या को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। राज्य के अल्पसंख्यक विभाग ने इसे लेकर जिला स्तरीय समितियां गठित करने की घोषणा की है। इन समितियों का मकसद अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालना होगा। महाराष्ट्र अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष प्यारे खान ने इसे देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बताया है और इससे निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही है।

अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राज्य के हर जिले में समिति का गठन किया जाएगा। गठित की जाने वाली इन समितियों में 25 सदस्य होंगे। इनमें से 23 सदस्य अल्पसंख्यक विभाग से होंगे और 2 सदस्य जिलाधिकारी द्वारा मनोनीत किए जाएंगे।  इस समितियों का काम होगा अवैध घुसपैठियों की पहचान करना और उन्हें देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया को तेज करना। प्यारे खान ने आगे कहा कि ये कार्रवाई सिर्फ अवैध घुसपैठियों के खिलाफ है और इसका किसी धर्म या समुदाय से कोई संबंध नहीं है।