logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री नाना पटोले? जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं का ‘गिफ्ट’, हो रही चर्चा


नागपुर: राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती पूरी होने बाद नतीजे आ चुके हैं. राज्य में महाविकास अघाड़ी को ज्यादा वोट मिल हैं. तो, कांग्रेस बड़ा भाई बन गई है. लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ होते ही राज्य में विधानसभा की बयार बहने लगी है. ऐसे में अब कांग्रेस ने नाना पटोले को भावी मुख्यमंत्री बताकर परचम लहरा दिया है.   

इस चुनाव में कांग्रेस के 13, बीजेपी के 9, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के 9, एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के 8, शिवसेना के 7 और एनसीपी और निर्दलीय के 1-1 उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. 

आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का जन्मदिन है. उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं ने “भावी मुख्यमंत्री” के तौर पर जिक्र करते हुए उनके चित्र वाले होर्डिंग्स लगाए हैं. अब बैनर पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं.

ये होर्डिंग्स दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए हैं. इस पर कांग्रेस विधायक अभिजीत वंजारी, कांग्रेस नेता गिरीश पांडव की भी फोटो है. इस पोस्टर में नाना पटोले को भावी मुख्यमंत्री बताया गया है, जिससे बहस छिड़ गई है. 

देखें वीडियो: