logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र बनेगा देश का पहला बेघर मुक्त राज्य, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का संकल्प


पुणे: महाराष्ट्र को देश का पहला बेघर मुक्त राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा ऐलान करते हुए प्रशासनिक मशीनरी को युद्ध स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राज्य ने अब तक असाधारण प्रदर्शन किया है और केंद्र सरकार ने 10 लाख अतिरिक्त घरों को मंजूरी देने की सहमति जताई है।

मुख्यमंत्री फडणवीस पुणे स्थित यशदा में आयोजित पंचायत राज राज्य स्तरीय कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि "हर जरूरतमंद को छत दिलाना हमारा संकल्प है। अब ज़रूरत है कि स्वीकृत घरों के साथ भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और यह ध्यान रखा जाए कि कोई भी परिवार बेघर न रहे।" उन्होंने प्रशासन को जन-उन्मुख और तकनीक-समर्थ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही। CM ने कहा "आज हमारे पास तकनीक और संसाधन दोनों हैं, ज़रूरत है कि हम उनका कुशल प्रबंधन करें और अन्य राज्यों के सफल मॉडलों से सीख लेकर उसे लागू करें।"

मुख्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत नए आवासों में सौर ऊर्जा की सुविधा भी पहले दिन से उपलब्ध कराई जाए, जिससे न सिर्फ पर्यावरणीय लाभ होगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।इस कार्यशाला में ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे, राज्य मंत्री योगेश कदम, प्रधान सचिव एकनाथ डवले, यशदा के महानिदेशक निरंजन सुधांशु, और मुख्यमंत्री के सचिव श्रीकर परदेशी उपस्थित रहे।फडणवीस ने अंत में यह भरोसा जताया कि इन योजनाओं के माध्यम से न केवल घरों का निर्माण होगा, बल्कि महाराष्ट्र एक ऐसा मॉडल बनेगा जिसकी मिसाल पूरे देश में दी जाएगी।