logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महाविकास आघाड़ी ने विधानसभा चुनाव में धांधली का लगाया आरोप, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका करेंगे दायर


मुंबई: राज्य विधानसभा चुनाव के आए परिणामों को महाविकास आघाड़ी मानने को तैयार नहीं है। आघाड़ी में शामिल कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और एनसीपी शरद पवार लगातार चुनाव में धांधली और ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रही है। वहीं अब यह विवाद सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। आघाड़ी ने चुनाव परिणाम के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को यह याचिका दायर की जाएगी।

महाराष्ट्र चुनाव के सिलसिले में आज शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के आवास पर बैठक हुई। बैठक में इंडिया गठबंधन के तमाम नेता शामिल हुए और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा की गई। बैठक में एनसीपी शरद पवार ने इंडिया गठबंधन की अगुवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में निर्णय के खिलाफ याचिका दायर करेगी। इस बात की जानकारी एनसीपी पुणे अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने दी।

जगताप ने कहा, "भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को जिताने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुए घोटाले के संबंध में INDIA गठबंधन सुप्रीम कोर्ट में जा रहा है... महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन के सभी दल साथ में कोर्ट में जाएंगे। हमें विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट हमारे पक्ष में और घोटाले के खिलाफ फैसला सुनाएगा।"