logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीट बटवारे के मुद्दे पर टूटेगी महाविकास आघाड़ी, शिवसेना उद्धव गुट होगा बाहर! भास्कर जाधव ने दिया बड़ा बयान


नागपुर: विधानसभा में सीट बटवारे को लेकर महाविकास आघाड़ी में शुरू विवाद समाप्त होने के बजाया गहराता जा रहा है। शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस के बीच शुरु विवाद दिन ब दिन नए मोड़ पर आता जा रहा है। दोनों पार्टियों के बीच सीटो को लेकर शुरु लड़ाई इतनी बढ़ गई है कि, गठबंधन टूटने तक की बात होने लगी है। शिवसेना नेता भास्कर जाधव ने गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, हम गठबंधन नहीं तोड़ना चाहते हैं लेकिन सहयोगी पार्टी उसे टूटने तक लेकर ना आए।

शिवसेना ने किया 14 सीटों पर दावा
उद्धव गुट ने पूर्व विदर्भ की 14 सीटो पर दावा किया है। लेकिन कांग्रेस यह सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसको लेकर कई दौर की बैठक दोनो पार्टियों में हो चुकी है लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला है।

वहीं इस मामले पर पूर्व विदर्भ प्रभारी और शिवसेना नेता भास्कर जाधव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, हम गठबधन तोड़ना नहीं चाहते हैं। आखिरी समय तक बातचीत करना चाहते हैं और गठबंधन को बचाए रखना चाहते हैं, लेकिन हमारी सहयोगी पार्टी इसे टूटने तक लेकर ना जाए।" 

उद्धव ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम

उद्धव ठाकरे ने शिवसेना को दिया 24 घंटे का समय सीट बटवारा पर शुरू खींचतान अब बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच चुकी है। उद्धव ठाकरे ने सीट बटवारे को अंतिम निर्णय देने के लिए कांग्रेस पार्टी को अल्टीमेटम दे दिया है। उद्धव ने कांग्रेस को 24 घंटे के अंदर विवादित सीटो पर फैसला करने की बात कही है। ऐसा नहीं करने पर शिवसेना के पक्ष में निर्णय लेने की बात कही है।