प्रचार में उतरे दिग्गज, प्रियंका गांधी ने महाविकास तो कंगना ने भाजपा उम्मीदवारों के लिए रोड शो

नागपुर: विधानसभा चुनाव प्रचार आखिरी समय में पहुंच गया है। महाविकास आघाड़ी हो या महायुति ने आखिरी समय में प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों गठबंधनों की सबसे ज्यादा नजर नागपुर में हैं। जिसके तहत कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं ने सभा और रोड शो कर अपने नेताओं के समर्थन में वोट मांगा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने जहां पश्चिम, मध्य नागपुर में रोड शो किया। वहीं अभिनेत्री और सांसद कंगना रानौत ने भी पश्चिम और मध्य नागपुर में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।

admin
News Admin