logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हमारी सभी योजनाएं 'चोर' रही महाविकास अघाड़ी: सीएम शिंदे


नागपुर: नागपुर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाविकास अघाड़ी महायुति द्वारा शुरू की गई योजनाओं को ढांप (चुरा) रही है। इसके साथ ही सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ परियोजनाओं पर रोक लगाना है, और उन्हें कुछ नहीं आता।

वहीं, अडानी समूह की धारावी परियोजना पर उद्धव ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र के शिंदे ने कहा, “क्या वे परियोजनाओं पर रोक लगाने और उन्हें बंद करने के अलावा कुछ जानते हैं? हम एमवीए से और क्या उम्मीद कर सकते हैं?” 

शिंदे ने कहा, “धारावी में 1-2 लाख लोग खराब स्थिति में रहते हैं, जबकि ये नेता बड़े घरों में रहते हैं। हमारी सरकार ने वहां सभी के लिए आवास की घोषणा की है। मैं एमवीए को खुले तौर पर चुनौती देता हूं कि वे अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएं।” 

शिंदे ने कहा, “वे केवल हमारी घोषित सभी योजनाओं की नकल कर रहे हैं। वे झूठे हैं और जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी। जनता ने फैसला कर लिया है और महायुति पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”  

देखें वीडियो: