logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: जिले में महाविकास अघाड़ी को बड़ी चोट, पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए कई पदाधिकारी


बुलढाणा: चिखली विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्वेता महाले के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के विस्तार को नया आयाम मिला है. वहीं विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी जीत के बाद यह साफ हो गया है कि विधायक श्वेता महाले के नेतृत्व को और अधिक पहचान मिल रही है. इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में महाविकास अघाड़ी में शामिल पार्टियों कांग्रेस, शिवसेना उबाठा और राष्ट्रवादी कांग्रेस (सपा) को बड़ा झटका लगा है.

मुंबई में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में श्वेता महाले के नेतृत्व पर विश्वास करते एनसीपी शरद पवार गुट की पार्टी के क्षेत्रीय सचिव संजय गाडेकर उनकी पत्नी और तेल्हारा ग्राम पंचायत की सरपंच किरण गाडेकर, युवा कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष किशोर सोलंकी, कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नीलेश अंजनकर ने भाजपा में प्रवेश किया।  

इसके साथ ही प्रतिष्ठित व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कोठारी के साथ गांव के पूर्व और वर्तमान सरपंच और कांग्रेस पदाधिकारी भी सार्वजनिक तौर पर बीजेपी में शामिल हुए। इस प्रवेश के बाद जिले में महाविकास अघाड़ी में दरार नजर आ रही है।