logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maharashtra Assembly Election: महायुति राज्य भर में निकालेगी संवाद यात्रा, सभी 288 सीटों पर होगी सभा


नागपुर: विधानसभा चुनाव के लिए महायुति ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। इसी के तहत महायुति राज्य भर में संवाद यात्रा निकलेगी। इस यात्रा के जरिए राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर सभी प्रमुख लोगों से संवाद किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत 20 अगस्त को नागपुर से होगी, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा नेता प्रसाद लाड़ ने दी।

मंगलवार को नागपुर में महायुति पूर्व विदर्भ की समन्वय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में बोलते हुए लाड़ ने बताया कि, विधानसभा चुनाव में तीनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इसी के तहत जनता से संवाद करने के लिए राज्य के सभी सात विभागों में संवाद शुरु किया जाएगा। जिसके माध्यम से राज्य के सभी लोगों से बात करेंगे। 

उन्होंने कहा कि, नागपुर से 20 अगस्त को यह संवाद यात्रा शुरू होगी और पांच सितंबर तक चलेगी। राज्य की सभी विधानसभा सीटों से यह यात्रा गुजरेगी और लोगों से बात करेंगे। इस दौरान वहां सभा भी की जायेगी।" भाजपा नेता ने कहा, एक दिन में तीन विधानसभा सीटों पर यात्रा होगी।