logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महायुति के नेताओं ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा किया पेश


मुंबई: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन के सामने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इस अवसर पर राज्य के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और विजय रूपानी भी मौजूद हैं। इसके साथ ही प्रफुल्ल पटेल, धनंजय मुंडे सहित अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।

आज विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद, देवेंद्र फडणवीस कल यानी गुरुवार 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

दावा पेश करने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के भावी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हमने राज्यपाल से मुलाकात की है और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समर्थन पत्र सौंपा है। हमारे गठबंधन सहयोगी शिवसेना और एनसीपी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि मुझे महायुति के सीएम के रूप में शपथ दिलाई जाए। राज्यपाल ने सभी अनुरोधों को स्वीकार कर लिया है और हमें कल शाम 5.30 बजे शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है।”

इसी के साथ देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि कल शपथ विधि के दौरान महायुति के तीनों नेता मौजूद रहेंगे। कितने लोगों की शपथ विधि होगी इस बात की जानकारी शाम तक सामने आ जाएगी।