logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पहुंच रहे महायुति के विधायक, शाम 4 बजे मंत्री पद का शपथ समारोह


नागपुर: आज मंत्रिपद की शपथ गृहण करने के लिए महायुति के विधायक नागपुर पहुँच रहे हैं। वहीं, भाजपा के गिरीश महाजन और शिंदे गुट के विधायक भरतसेठ गोगावले ने कुछ नए और कुछ पुराने विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर जानकारी दी है।

भाजपा विधायक गिरीश महाजन ने कहा कि उन्हें फ्लाइट के दौरान ही जानकारी मिली कि उन्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है। गिरीश महाजन ने कहा कि नागपुर पहुंचने पर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का फोन आया कि उन्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है। गिरीश महाजन तीसरी बार मंत्री पद की शपथ लेंगे।  

इसी के साथ इस सूचि में भाजपा नेता माधुरी मिसल का भी नाम है। उन्होंने बताया कि मुझे अभी पता चला कि मेरा नाम भी सूची में है। मिसल ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरा करूंगी।

वहीं, राज्य मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवसेना विधायक भरतशेठ गोगावले ने बताया कि शपथ समारोह आज शाम 4 बजे होगा। इसलिए, हम सभी नागपुर आए हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री पद की शपथ लेने वालों में से 7 लोग नए हैं और पांच मंत्री दोबारा शपथ लेंगे।