logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महायुति के विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, अब मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार


मुंबई: आज महाराष्ट्र विधान भवन में विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। महायुति के विधायकों ने विधानसभा सदस्यों के रूप में शपथ ली। वहीं, विपक्ष ने इस शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया और महाविकास अघाड़ी के किसी भी विधायक ने आज शपथ नहीं ली।    

वहीं, शपथ ग्रहण के बाद शिवसेना नेता उदय सामंत मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जानकारी दी। सामंत ने कहा, “आज की प्राथमिकता 288 विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह और महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर का चुनाव कराना था। उसके बाद हमारे तीन नेता मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में चर्चा करेंगे।  

उन्होंने कहा, “सीएम फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मिलकर तय करेंगे कि मंत्रिमंडल विस्तार कब करना है और हमें कौन से विभाग मिलेंगे। 

उदय सामंत ने कहा, “हमारे नेता एकनाथ शिंदे हैं, हमने उन्हें सभी राजनीतिक फैसले लेने का अधिकार दिया है, वे जो भी फैसला लेंगे, हमारे सभी विधायक उससे सहमत होंगे।”