logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया


अमरावती: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया के अमरावती दौरे के दौरान आज महानगरपालिका परिसर में जबरदस्त राजनीतिक ड्रामा और हाई-वोल्टेज हंगामा देखने को मिला। सोमैया जब महानगरपालिका में एक बैठक के लिए पहुंचे, तो ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (MIM) के पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने उनके दौरे का उग्र विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए सीधे किरीट सोमैया की गाड़ी के सामने छलांग लगा दी और सड़क पर लेटकर 'रास्ता रोको' आंदोलन शुरू कर दिया। इसके चलते इलाके में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

पुलिस का बल प्रयोग, एमआईएम का गंभीर आरोप
एमआईएम कार्यकर्ताओं ने सोमैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। सड़क पर लेटे प्रदर्शनकारी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। "पुलिस ने हमारे साथ बदसलूकी की और हमें अमानवीय तरीके से घसीटकर हटाया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई निंदनीय है।"

इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। आखिरकार, पुलिस ने कड़े सुरक्षा घेरे के बीच किरीट सोमैया को महानगरपालिका की इमारत के भीतर प्रवेश कराया।

अमरावती में क्यों गरमाया है सियासी पारा?
किरीट सोमैया पिछले कुछ महीनों से अमरावती महानगरपालिका और जिले में हुए कथित प्रमाणपत्र घोटालों को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) और स्थानीय विपक्षी नेताओं पर लगातार हमलावर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोमैया के दौरों से स्थानीय स्तर पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है, और आज की घटना इसी राजनीतिक खींचतान का नतीजा है।