logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

किसानों को बड़ी राहत, खेती के कार्यों के लिए रॉयल्टी मुक्त मिलेंगे गौण खनिज; राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधानसभा में दी जानकारी


मुंबई/नागपुर: राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खेती से जुड़े कार्यों के लिए उपयोग होने वाले गौण खनिजों को रॉयल्टी मुक्त उपलब्ध कराने का फैसला किया है। विधानसभा में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि किसान अब खेतों के रास्तों की मरम्मत और अन्य कृषि कार्यों के लिए मुरूम, रेत, पत्थर जैसे गौण खनिज बिना रॉयल्टी के प्राप्त कर सकेंगे।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए संबंधित किसान को मंडल अधिकारी के पास आवेदन करना होगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद किसान को 15 दिनों की अनुमति दी जाएगी, जिसके दौरान वह निर्धारित मात्रा में गौण खनिज का उपयोग कर सकेगा।

राजस्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल खेती और खेतों के रास्तों की मरम्मत जैसे कृषि कार्यों तक ही सीमित रहेगी। गौण खनिजों का किसी भी प्रकार के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, किसानों के स्वामित्व वाले ट्रैक्टरों पर इन कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। सरकार के इस फैसले का विधायक गोपीचंद पडळकर ने स्वागत करते हुए इसे किसानों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।