logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur) के एक NEET अभ्यर्थी (Neet Aspirant) को अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) ने पूरे मामले पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि अबूधाबी (Abu Dhabi) में केंद्र आवंटन किसी तकनीकी त्रुटि के कारण नहीं, बल्कि अभ्यर्थी द्वारा किए गए अनुरोध के आधार पर किया गया था। हालांकि, NTA के इस दावे को अभ्यर्थी के पिता ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी अबू धाबी में परीक्षा केंद्र देने की मांग नहीं की थी। ऐसे में इस पूरे मामले को लेकर विवाद और गहरा गया है।

क्या है पूरा मामला?
नीट पेपर लिक होने के बाद एंटीए ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। वहीं परीक्षा के 24 घंटे पहले नागपुर से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां एक अभ्यर्थी को परीक्षार्थी को अबुधाबी में सेंटर दिया गया। इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया। कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों ने इसको लेकर केंद्र सरकार और एंटीए की आलोचना की। मामले की गंभीरता को और परीक्षा को देखते हुए एंटीए ने परीक्षार्थी को नया सेंटर आवंटन किया। इसी के साथ मामले पर अस्पष्टीकरण भी दिया।

एंटीए ने क्या किया दावा?
एंटीए ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि, उसके तकनीकी रिकॉर्ड और वेब-एक्टिविटी लॉग के अनुसार परीक्षा शहर में बदलाव अभ्यर्थी के स्वयं के पंजीकृत लॉगिन के माध्यम से किया गया था। एजेंसी के मुताबिक, रिकॉर्ड में कुल तीन बार अबू धाबी परीक्षा केंद्र दिखाई दिया, जिसमें एक बार परीक्षा शहर को अबू धाबी में बदला गया था, जबकि दो अलग-अलग अवसरों पर उसी केंद्र का प्रीव्यू भी देखा गया।

NTA का कहना है कि सभी गतिविधियां एक ही यूजर एक्सेस पैटर्न के तहत दर्ज हुई हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि केंद्र का चयन उम्मीदवार के लॉगिन से ही किया गया था। हालांकि, परीक्षा से महज 48 घंटे पहले केंद्र को नागपुर स्थानांतरित करने का अनुरोध मिलने पर एजेंसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी को नया सेंटर की प्रक्रिया शुरू की। वहीं इसको लेकर अब अभयर्थी के पिता ने एजेंसी के दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, उनके द्वारा सेंटर बदलने का कोई अनुरोध नहीं किया गया। इसी के साथ उन्होंने इसे शरारत बताई। 

पिता ने दावे को किया ख़ारिज 
एंटीए के दावे को अभ्यर्थी के पिता डॉ. मोहम्मद तालिब ने इनकार किया है। मोहम्मद तालिब ने कहा कि, "उनके द्वारा किसी भी तरह से परीक्षा केंद्र बदलाव करने का अनुरोध नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि, अबुधाबी में उनका कोई नहीं है। उनका एक बेटा आयलैंड में रहता है। उसके अलावा परिवार के किसी भी व्यक्ति के पास पासपोर्ट नहीं है।" उन्होंने सवाल किया कि, जब कोई नहीं तो हम अपना केंद्र क्यों बदलाव करवाएंगे।" 

डॉ. तालिब ने कहा कि, "एंटीए ने एक ही लॉगिन से कई बार अनुरोध की बात कही है। लेकिन मेरे और बेटे के अलावा किसी के पास उसका लॉगिन पासवर्ड नहीं है। न ही उन्होंने किसी को दिया है। अगर कोई लॉगिन आईडी भी हासिल कर लें, लेकिन पासवर्ड कैसे मिल सकता है। हालांकि, तालिब ने यह भी दावा किया कि, किसी ने शरारत के तौर पर यह किया होगा।"