logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

जब वृद्धि महीला ने पकड़े कृषि मंत्री मानिकराव कोकाटे के पैर, कर डाली भावुक अपील


अकोला: राज्य मंत्री मंडल के गठन बाद मंत्रियों को विभाग भी आवंटित कर दिए गए हैं। जहां विधायक मानिकराव कोकाटे को कृषि मंत्री बनाया गया है। कृषि मंत्री बनने के बाद कोकाटे पहली बार अकोला दौर पर पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ में अयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसी दौरान एक वृद्ध महिला ने कृषि मंत्री के पैर पकड़ लिए और भावुक अपील कर दी। 

राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने आज अकोला के डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया.  इस अवसर पर माणिकराव कोकाटे ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और कई किसानों ने उन्हें वक्तव्य भी सौंपा. 

प्रदर्शनी देखने आई एक सत्तर साल की महिला कृषि मंत्री के पैरों पर गिर पड़ी और भावुक  भावुक मांग की। बुजुर्ग महिला ने किसानों को 24 घंटे बिजली, कपास, सोयाबीन, अरहर की फसल के लिए उचित दाम और उनके लिए प्रोसेसिंग इंडस्ट्री लगाने की मांग की। महिला की मांग पर कृषि मंत्री पूरा करने का आश्वासन दिया।