logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

आजाद मैदान में महायुति के कई नेता दिखे एक साथ; मुख्यमंत्री पर सवाल अब भी बरकरार


मुंबई: मुंबई के आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के महायुति गठबंधन के नेताओं ने 5 दिसंबर को होने वाले नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुंबई के आजाद मैदान का दौरा भी किया। मंच बनाया जा रहा है और गैलरी बनाई जा रही है, लेकिन शपथ कौन लेगा, यह अभी भी एक सवाल बना हुआ है।

विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल करने वाली महायुति के तीनों दलों के नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात नहीं की है। दरअसल, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार अलग-अलग शहरों में हैं। फडणवीस मुंबई में हैं, जबकि शिंदे अस्वस्थ हैं। वहीं, अजित पवार दिल्ली के दौरे पर हैं।

फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है, लेकिन भाजपा द्वारा शीर्ष पद के लिए अपनी पसंद की घोषणा करने में देरी ने अटकलों को बढ़ावा दिया है। भाजपा विधायकों की बैठक के बाद महायुति के तीनों नेताओं की मुलाकात होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर कल राज्यपाल से मुलाकात की उम्मीद है।