logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

कई नेता लेंगे पार्टी में प्रवेश, महाविकास अघाड़ी में होगी अशांति: चंद्रशेखर बावनकुले


गोंदिया: गोंदिया में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि 2024 तक बीजेपी में नेताओं के प्रवेश के बम ब्लास्ट दिखाई देंगे। महाविकास अघाड़ी के हाल बेहाल हो जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी।  

बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने कहा था कि शिवसेना और एनसीपी के बीच फूट के चलते बड़ी संख्या में विधायक बीजेपी के साथ सत्ता में आ गए. इसके बाद कांग्रेस विधायक भी बीजेपी के साथ आने वाले हैं, लेकिन हमने उन्हें रोक दिया है. इस बारे में सवाल किए जाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने यह प्रतिक्रिया दी है.

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “2024 तक पार्टी में प्रवेश की बमबारी हो जाएगी। महाविकास अघाड़ी में बहुत अशांति होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देवेन्द्र फड़णवीस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। बड़ी संख्या में आपको लोग भाजपा में शामिल होते हुए दिखेंगे।”