logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

संविधान के दायरे में मराठा आरक्षण और कुनबी जाति प्रमाण पत्र: अमोल मिटकरी


अकोला: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार गुट के प्रभारी अमोल मिटकरी और संदीप पाटिल ने दावा किया है कि मराठा आरक्षण और कुनबी जाति प्रमाण पत्र के संबंध में महायुति सरकार द्वारा जारी अधिसूचना राज्य संविधान के ढांचे के भीतर है। उन्होंने यह भी कहा कि अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट में टिकेगा। नेताओं ने फिर स्पष्ट किया कि ओबीसी का आरक्षण प्रभावित नहीं होगा।

एनसीपी नेता ने कहा कि आरक्षण पर चल रहे आंदोलन को बड़ी जीत मिली है और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी। आयोग द्वारा मराठा समुदाय के सामाजिक पिछड़ेपन की ओर भी ध्यान दिलाया गया। रोजगार और शिक्षा में मराठा समुदाय का प्रतिनिधित्व बढ़ने से स्वाभाविक रूप से सामाजिक स्थितियों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए पद आरक्षित होंगे और इसका लाभ मिलने से सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।